33 views 10 secs 0 comments

परिणीति चोपड़ा के साथ डिनर डेट पर पहुंचे आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा। दोनों के बीच क्या पक रही है खिचड़ी?

In Entertainment
July 12, 2023

आप आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद  राघव चड्ढा आए दिन चर्चाओं में बनें रहते हैं। इस बार राघव चड्डा के सुर्ख़ियों में आने की एक खास वजह है। उनका बॉलीवुकड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ डिनर डेट पर जाना। गुरूवार को राघव और परिणीति मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते हुए देखे गए। अगले दिन शुक्रवार को भी दोनों ने बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में साथ लंच किया। अब राघव और परिणीति चोपड़ा को लेकर कई तरह के कयास लगाए जानें लगे हैं।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को ब्लैक कलर के आउटफिट में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। उनके साथ आम आदमी पार्टी के बड़े नेता राघव चड्ढा भी थे। जब दोनों रेस्टोरेंट से बाहर आए, मीडिया ने फोटोज क्लिक करने के लिए उन्हें घेर लिया, लेकिन दोनों ने साथ में पोज नहीं दिया और आगे बढ़ गए। दोनों के डेट करने की अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

राघव चड्ढा का एजुकेशनल बैकग्राउंड

राघव चड्ढा 2012 में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े थे, चड्ढा ने अपनी स्कूली पढाई मॉडर्न स्कूल बाराखम्बा रोड दिल्ली के स्कूल से पूरी की है। जिसके बाद उन्होंने 2009 में श्री वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया, दिल्ली से चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री भी प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने EMBA (Executive Master of Business Administration) के सर्टिफिकेशन कोर्स करने के लिए लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में गए और कोर्स पूरा किया।

Raghav Chadha,Ramp Walk

Raghav Chadha in Fashion Show

राजनीति साथ रैंप वॉक

बता दें कि राघव चड्डा न केवल राजनीती में बल्कि फैशन इंडस्ट्री में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। हाल ही में 27 मार्च 2022 को हुए लैक्मे फैशन वीक के फैशन शो में रैंप वॉक किया था। चड्ढा ने डिजाइनर पवन सचदेव के शो में हिस्सा लेकर उनके द्वारा डिज़ाइन की गयी ड्रेस भी पहनी थी। चड्डा को स्टाइलिश पॉलिटिशियन ऑफ़ दि ईयर 2021 का अवार्ड  भी मिल चुका है।