18 views 1 sec 0 comments

कौन है कलावती जिसका जिक्र कर अमित शाह ने राहुल गांधी को लोकसभा में घेरा

In Trending
August 09, 2023

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को घेरा। गृहमंत्री शाह ने कालावती का जिक्र कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कलावती के घर भोजन करने गए थे। उनकी सरकार ने कलावती के लिए कुछ नहीं किया। लेकिन मोदी सरकार ने कलावती को घर, बिजली और अनाज दिया। 

 

कलावती के बहाने अमित शाह ने कहा कि, इस सदन में एक ऐसे नेता हैं जिन्हें 13 बार लॉन्च किया गया। उनकी लॉन्चिंग हर बार फेल हो रही है। कलावती से मिलने के बाद 6 साल उनकी सरकार रही लेकिन उन्होंने कलावती के लिए कुछ भी नहीं किया। जबकि कलावती को केंद्र की मोदी सरकार ने सब कुछ दिया। शाह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, जिस कलावती के घर आप खाना खाने गए थे, उसे भी मोदी सरकार पर अविश्वास नहीं है। 

 

दरअसल, राहुल गांधी साल 2008 में कलावती के घर गए थे। वह विदर्भ के जालका गांव की रहने वाली है। उसके पति किसान थे। लेकिन साल 2005 में कर्ज नहीं चुकाने के कारण उन्होंने आत्महत्य कर ली थी। राहुल गांधी ने कलावती का जिक्र कर संसद में किसान विधवाओं का मुद्दा उठाया था। कलावती के कुल 8 बच्चे थे। संसद में राहुल गांधी के जिक्र करने के बाद कलावती सुर्खियों में आ गई थी।