प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी इंडोनेशिया के जाकर्ता में हैं जहां वो आसियान- भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। पीएम मोदी जाकर्ता में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देशों के साथ भारत की साझेदारी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। आसियान समिट में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, भारत के लिए एक्ट ईस्ट नीति काफी अहम है। हमारी साझेदारी (भारत-इंडोनेशिया) चौथे दशक में पहुंच गई है। इस शिखर सम्मेलन की सह- अध्यक्षता करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को बधाई देना चाहता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, साल की थीम आसियान मैटर्स: एपिसेंटर ऑफ ग्रोथ। उन्होंने कहा कि आसियान मायने रखता है क्योंकि यहां हर किसी की आवाज सुनी जाती है और आसियान विकास का केंद्र है क्योंकि आसियान वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल हमने भारत-आसियान मैत्री दिवस मनाया और इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया।
Imparting further dynamism to 🇮🇳’s Act East policy!
PM @narendramodi participated in the 18th East Asia Summit in Jakarta today.
In his address, PM highlighted convergence on vision for Indo-Pacific between India & ASEAN and underscored that ASEAN is the focal point of Quad’s… pic.twitter.com/w9hMiyFiv5
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) September 7, 2023
आपको बता दें कि, भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी यहां पहुंचे हैं। नई दिल्ली से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि, भारत और आसियान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने भारत के साथ समूह के संबंधों में नई गतिशिलता का संचार किया है। प्रधानमंत्री मीटिंग के बाद तुरंत भारत लौट आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 का जिक्र करते हुए, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की बात की। उन्होंने कहा कि, भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 की थीम भी वन अर्थ-वन फैमिली- वन फ्यूचर है।
Attended the East Asia Summit being held in Jakarta. We had productive discussions on enhancing closer cooperation in key areas to further human empowerment. pic.twitter.com/UfN8LiR6Zk
— Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2023
दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) भारत शिखर सम्मेलन के लिए गुरुवार इंडोनेशिया के जाकर्ता पहुंचे जहां पीएम मोदी का भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की, जिन्होंने फूल और झंडों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री को जाकर्ता में प्रवासी भारतीयों के कई लोगों के साथ संक्षिप्त बातचीत करते हुए भी देखा गया।
An unforgettable welcome by the Indian community in Jakarta. Here are some glimpses… pic.twitter.com/avZOA1DYJu
— Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2023
जाकर्ता अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पारंपरिक इंडोनेशियाई नेताओं के साथ पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। जकार्ता पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने इंडोनेशियाई भाषा में ट्वीट किया कि ‘आसियान से संबंधित बैठकों और बेहतर भविष्य के लिए विभिन्न नेताओं के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।