20 views 3 secs 0 comments

गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान, कहा- हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना, जम्मू-कश्मीर के सभी मुसलमान हिंदू हैं

In Blog
August 17, 2023

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने मुसलमानों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुसलमान भी हिंदू हैं। इनका धर्म बदला गया था। हिंदू धर्म इस्लाम से भी पहले आया था, सभी इसी धर्म में पैदा हुए हैं। डोडा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, हिंदुस्तान में इस्लाम धर्म 1500 साल पहले आया था। हिंदू धर्म ही सबसे पुराना धर्म है। 

 

आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सब कश्मीरी पंडित थे और आज सब मुसलमान बन गए। उन्होंने कहा कश्मीर में इस्लाम धर्म 600 साल पहले आया था। इसके पहले यहां सब हिंदू थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में मजहब का सहारा लेने वाला कमजोर होता है। हमारे हिंदू भाई पूजा पाठ करे और मुस्लिम भाई नमाज करे इसमें कोई दो राय नहीं है। इंसाफ को अगर कोई धर्म के नाम पर बांटेगा तो यह अच्छी राजनीति नहीं है। विकास का कोई धर्म नहीं होता है। 

 

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है। मुगल सेना केवल 10-20 मुसलमानों को भारत लेकर आई। बाकी सब हिंदुओं का धर्म परिवर्तन किया गया है। इसकी मिसाल हमारे कश्मीर में है। कश्मीर में कौन था 600 साल मुसलमान? सब कश्मीरी पंडित थे। तभी मैं कहता हूं कि सब इसी धर्म में पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की जड़े बहुत दूर तक फैली हुई है। 

 

आजाद ने कहा कि संसद के एक मुद्दे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने संसद के भीतर कई मुद्दों पर अपनी बात रखी, जो शायद आप तक नहीं पहुंची होगी। इसी दौरान उन्होंने कहा कि एक बीजेपी नेता ने संसद में एक बाहरी व्यक्ति का जिक्र किया। इस दौरान मैंने कहा कि यहां कोई अंदर और बाहर से नहीं आया है। इस्लाम पूरी दुनिया में भारत में केवल 1500 साल पहले आया था।