अमेरिका के हवाई राज्य के जंगलों में लगी भयानक आग में करीब 100 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि, आग लगने की सबसे भीषण घटनाओं में से एक है। लेकिन स्थानीय लोगों में अधिकारियों के रवैये से खासी नाराजगी है। अमेरिका के एक सदी के इतिहास में जंगल में आग लगने की सबसे भीषण घटना है। माउई के पुलिस प्रमुख जॉन पेलेटियर ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव और खोल दलों ने सिर्फ तीन प्रतिशत इलाके में तलाशी अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि, शवों की पहचान करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि सिर्फ शवों के अवशेष मिले हैं।
पुलिस को शवों को पहचान करने के लिए डीएनए जांच करानी पड़ेगी और उनके रिश्तेदारों की भी पहचान करनी होगी। राज्य के गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा कि यह हवाई में अबतक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा है। उन्होंने ऐतिहासिक फ्रंट स्ट्रीट का दौरा करने के बाद यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा हम केवल इंतजार कर सकते हैं औऱ उन लोगों की मदद कर सकते हैं जो जीवित है। हमारा ध्यान लोगों को हर संभव एकजुट करना है, उन्हें आवास दिलाना, उन्हें स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है। गवर्नर ग्रीन ने कहा कि पश्चिमी माउई में कम से कम 2200 इमारतें नष्ट हो गई है जिनमें 86 प्रतिशत रिहायशी भवन हैं।
इस आगजनी में करीब 6 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है। यह आग दक्षिण माउई के किहेई इलाके और पर्वतीय क्षेत्र में लगी है जिसे ‘अपकंट्री’ के तौर पर जाना जाता है। अधिकारियों की मानें तो ये आग पश्चिमी माउई के कानापाली में शुक्रवार शाम को लगी, आग को बुझाने में अधिकारियों ने कामयाबी हासिल की। केलिन माउई द्वीप पर स्थित ऐतिहासिक तटीय शहर में बुधवार को सुबह तेजी से फैसने वाली आग से करीब पूरी तरह खत्म हो चुका है। लोगों की मानें तो उन्हें इस घटना को लेकर कोई भी चेतावनी नहीं दी गई थी।