20 views 7 secs 0 comments

श्रीलंका में तेल के क्षेत्र में चीनी कंपनी के जरिए ड्रैगन की बड़ी चाल, भारत को दे रहा है चुनौती

In World News
August 21, 2023

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत की सख्ती से परेशान चीन अब श्रीलंका में नई चाल चलने की कोशिश कर रहा है। श्रीलंका में भारतीय तेल कंपनी इंडियन ऑयल की सब्सिडियरी के जरिए ईंधन बेचा जाता है। अब चीन भी श्रीलंका में तेल बेचने की फिराक में है। इसके लिए वह अपनी साइनोपेक कंपनी के जरिए इस द्वीपीय देश में तेल का कारोबार शुरू करने वाला है। श्रीलंका की नई उदारीकरण नीति का फायदा उठाते हुए ड्रैगन वहां अपने पैर पसारने की कोशिश में जुट गया है। 

 

श्रीलंका में IOC का संचालन भारतीय कंपनी इंडियन ऑयल के जरिए होता है। श्रीलंका IOC  रिटेल नेटवर्क के विस्तार करने के लिए 30 नए पेट्रोल पंप के लिए बोली मंगाई है। अभी श्रीलंका में 250 पेट्रोल पंप है। श्रीलंका IOC लंका में 2003 में पहुंचा था। कंपनी श्रीलंका में अकेले 16% पेट्रोल और करीब 35 फीसदी डीजल का कारोबार करती है। 

 

चीन की साइनोपेक कंपनी उन तीन कंपनियों में से एक है जिसको श्रीलंका ने पेट्रोल पंप लगाने के लिए चुना है। ऑस्ट्रेलिया की यूनाइटेड पेट्रोलियम और अमेरिका की आर एम पार्क्स दो दूसरी कंपनियां है। श्रीलंका के उदारीकरण नीति के तहत साइनोपेक को श्रीलंका की नेशनल ऑयल कंपनी के संचालन वाली 1,200 रिटेल आउटलेट में से 150 के संचालन का अधिकार 20 साल के लिए मिल जाएगा। 150 दूसरे रिटेल आउटलेट आर एम पार्क्स को मिलेगा। इन सभी कंपनियों को श्रीलंका में अपना काम शुरू करने में 3 से 4 महीने का समय लगेगा। हलांकि, यूनाइटेड पेट्रोलियम की योजना के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

 

इतना ही नहीं चीन की साइनोपेक उन दो कंपनियों में शामिल है जिसे श्रीलंका ने हंबनटोटा में 4 अरब डॉलर की रिफाइनरी लगाने के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इस बंदरगाह को श्रीलंका ने चीन को 99 साल के लिए पट्टे पर दिया है। इस मसले को भारत ने श्रीलंका के सामने कई बार उठाया है। 

 

जानकारों की मानें तो, साइनोपेक श्रीलंका IOC से आगे निकल सकता है। क्योंकि IOC अपने पेरेंट्स रिफाइनरी से तेल मंगवाती है। इसका कारण ये है कि श्रीलंका में तेल साफ करने की क्षमता कम है। इतना ही नहीं कीमतों के मामले में भी साइनोपेक नया दांव खेल सकता है और श्रीलंका IOC से सस्ते में तेल बेच सकती है। 

 

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि साइनोपेक श्रीलंका IOC से आगे निकल सकता है। क्योंकि IOC अपने पेरेंट्स रिफाइनरी से तेल मंगवाती। इसकी वजह है कि श्रीलंका में तेल साफ करने की क्षमता कम है। यही नहीं कीमतों के मामले में भी साइनोपेक नया दांव खेल सकता है और श्रीलंका IOC से सस्ते में तेल बेच सकती है।