लोकसभा में एक मीडिया संस्थान न्यूजक्लिक को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने संस्थान को देश विरोधी बताया और कांग्रेस की साजिश करार दिया। निशिकांत दुबे ने ये दावा किया कि, संस्थान को चीन से फंडिंग मिलती है। इस मामले में आईटी मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस किया। उन्होंने कहा कि अब तो द न्यूयॉर्क टाइम्स भी मान रहा है कि नेविल राय सिंघम और उनका न्यूज क्लिक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का एक खतरनाक उपकरण है, जो दुनिया में चीनी एजेंडे को बढ़ावा दे रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि, भारत में संस्थान के खिलाफ जो पांच दिनों तक रेड चली उसमें विदेशी फंडिंग का पता चला है। नेविल सिंघम का चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ संपर्क है। न्यूज क्लिक एक देश विरोधी संस्थान है। साल 2021 में सरकार ने खुलासा किया था कि, कैसे विदेशी प्रोपगेंडा भारत के खिलाफ है। इस एंडी- इंडिया मूवमेंट्स में विपक्ष भी उनके साथ जुड़ गया।
उन्होंने कांग्रेस, बड़े पत्रकारों और टीएमसी सांसदों तक के ट्वीट शेयर किए। चीन के नैरेटिव को बनाने के लिए वे लोग साथ मिल गए। भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया। ये फ्री में न्यूज के नाम पर फेक न्यूज परोसने वाले हैं। इनका समर्थन कर कांग्रेस और बाकी अन्य दलों ने किया।
न्यूजक्लिक के मुद्दे को आज संसद में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उठाया। उन्होंने दावा किया कि चीनी फंड से संस्थान ने मोदी के खिलाफ माहौल बनाई। दावा किया कि यह कांग्रेस की एक साजिश है। चीनी फंड से देश में माहौल बनाया गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि समान विचारधारा वाली ताकतों द्वारा समर्थित, नेविल एक संदिग्ध भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स से पहले भारत लंबे समय से दुनिया को बताता रहा है कि चीनी प्रचार एक खतरनाक वैश्विक जाल है। 2021 में जब सरकार ने संस्थान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के पुख्ता सबूतों के आधार पर जांच शुरू की तो विपक्षी दल उनका बचाव करने आ गए।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस के लिए नेविल और न्यूजक्लिक का बचाव करना स्वाभाविक है क्योंकि उसके नेतृत्व के लिए राष्ट्रीय हित कभी मायने नहीं रखता। उन्होंने साल 2008 में कथित सीपीसी के साथ एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने चीनी दूतावास से राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए दान स्वीकार किया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, घमंडिया गठबंधन और इसके नेता ओर इससे पोषित- समर्थित लोग कभी भी भारत के हित का नहीं सोच सकते हैं। भारत कैसे कमजोर हो, कैसे भारत के हितों को नुकसान पहुंचाया जाए और कैसे भारत विरोधी एजेंडे को हवा दी जाए, ये सब चिंता इस गठबंधन से जुड़े लोग करते हैं।