22 views 1 sec 0 comments

राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर आज बोलेंगे, सदन में दिखेगा सियासी घमासान 

In Politics
August 09, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में बोलेंगे। पहले राहुल गांधी को पहले ही दिन अविश्वास प्रस्ताव पर वक्ता के तौर पर बोलना था। लेकिन राहुल गांधी की जगह कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बोलना शुरू कर दिया था। लेकिन आज ये माना जा रहा है कि राहुल गाधी सदन में अपनी बात रखेंगे। मंगलवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस से सवाल भी किया था कि हम तो राहुल गांधी को सुनने को लेकर उत्सुक हैं लेकिन पता नहीं क्यों कांग्रेस ने राहुल गांधी का नाम वक्ता से अंतिम समय में क्यों हटा लिया। 

 

आज भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ है। इसके साथ ही आज विश्व आदिवासी दिवस भी है। ऐसे में राहुल गांधी ने जानबुझकर ये मौका चुना है, क्योंकि इन दो अहम मौकों के जरिए वह केंद्र की सरकार पर जमकर हमला कर सकते हैं। मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर राहुल गांधी लगातार सवाल उठाते रहे हैं। वह मणिपुर दौरे पर भी गए थे और पीड़ितों से भी मुलाकात की थी। राहुल गांधी आज मणिपुर के हालात को लेकर केंद्र की सरकार को घेर सकते हैं। 

 

मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक लगने के बाद राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल हो गई है। शीर्ष अदालत ने इस सजा पर रोक लगा दी थी। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल कर दी थी। इसके साथ ही राहुल गांधी का 12 तुगलक लेन वाला बंगला भी आवंटित कर दिया है। 

 

आज लोकसभा में राहुल गांधी के बोलने के बाद सत्ता पक्ष से भी तमाम दिग्गज नेता अपनी बात रखेंगे। राहुल के भाषण के बाद स्मृति ईरानी भी अपने तरकश से निशाना साधेंगी। लोकसभा में आज सियासी घमासान देखने को मिलेगा।