22 views 2 secs 0 comments

आप मेरे दिल में हो सर….राज्यसभा में धनखड़-खरगे में मिठी नोकझोंक

In Politics
July 25, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा मे विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है और पीएम मोदी ईस्ट इंडिया कंपनी की बात कर रहे हैं। राज्यसभा में मणिपुर को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में माहौल गर्म था। लेकिन इस बीच राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच ‘दिल’ की चर्चा हुई तो माहौल हल्का हो गया। 

 

दरअसल, मणिपुर के मुद्दे पर दोनों ही पक्ष में तीखी नोकझोंक चल रही थी तभी धनखड़ ने खरगे से कहा कि आप मेरे दिल में नंबर 1 वन हैं सर। इस पर खरगे ने कहा कि मुझे मालूम है कि आपका दिल बहुत बड़ा है, लेकिन इस तरफ (विपक्ष) के लिए नहीं, बल्कि उस तरफ (सत्ता पक्ष) के लिए है। इस पर धनखड़ ने कहा कि, लेकिन हार्ट तो बायीं तरफ होता है न। इस पर खरगे ने हंसते हुए कहा कि लेकिन आप हमेशा कुछ यूं मुड़ते हैं। इस पर सदन में जोरदार ठहाका लगा और माहौल हल्का हो गया। 

 

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और धनखड़ के बीच हंसी- मजाक वाली बात हुई और सदन में माहौल ठीक हो गया। हलांकि, इसके बाद भी विपक्ष नियम 267 के तहत बहस कराने पर अड़ा रहा। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम यहां मणिपुर की बात कर रहे हैं और पीएम मोदी ईस्ट इंडिया की बात कर रहे हैं। उन्होंने सभापति से कहा कि विपक्ष की मांग मानकर इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा कराए जाने की जरूरत है। 

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मणिपुर के मुद्दे पर पीएम क्यों नहीं बोल रहे हैं। 50 लोग 267 के तहत बात करने के लिए तैयार हैं। क्यों पीएम मोदी यहां आकर बात नहीं करते हैं। क्यों हमें समझाते नहीं हैं। बाहत तो बोलते हैं ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में, अरे मणिपुर के बारे में बात करो न।