19 views 2 secs 0 comments

संसद में मणिपुर और राजस्थान पर चर्चा को लेकर घमासान 

In Politics
August 07, 2023

संसद के मॉनसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में लगातार वार- पलटवार चल रहा है। सोमवार को जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई सत्ता पक्ष ने राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार की घटना को लेकर कांग्रेस को घेर लिया। 

 

दरअसल, संसद के मॉनसून सत्र में मणिपुर के मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। लगभग पूरा मॉनसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया है। बीजेपी ने राजस्थान के भीलवाड़ा में एक बच्ची के रेप का जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेर लिया। जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस ने कहा कि, विपक्ष लगातार मणिपुर के मामले पर चर्चा चाहती है लेकिन सत्ता पक्ष इसके लिए राजी नहीं है। दरअसल, बीजेपी ने कांग्रेस से पहले ही पलटवार करते हुए सदन शुरू होते ही राजस्थान का मसला उठा दिया। 

 

राज्यसभा में बीजेपी के सांसद घनश्याम तिवारी ने भीलवाड़ा में बच्ची की रेप के बाद हत्या का जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेर लिया। उन्होंने कहा कि, राजस्थान में लगातार बलात्कार हो रहे हैं। सदन में इसपर चर्चा की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने, लाल डायरी और प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर उनके प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की। जिसके जवाब में विपक्ष ने एक बार फिर मणिपुर का जिक्र करते हुए इस पर चर्चा कराने की मांग की। राजस्थान से कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, विपक्ष लगातार कह रहा है कि सदन में मणिपुर पर चर्चा हो। लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है। इस पर सदन में शोर-शराबा शुरु हो गया।  

 

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सदन में पहले दिन से मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार ने इस पर स्वीकृति दी है। इसे सदन में भी रखा गया और लिस्ट भी किया है। लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग गया। विपक्ष मणिपुर पर चर्चा से भाग रहा है।