23 views 1 sec 0 comments

वापस मिल गया राहुल गांधी का बंगला, 12 तुगलक लेन में होंगे शिफ्ट

In Blog
August 08, 2023

संसद की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अपना दिल्ली वाला बंगला वापस मिल गया है। लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल अपने पुराने बंगले 12 तुगलक लेन में वापस शिफ्ट हो जाएंगे। मोदी सरनेम केस में दो साल की सजा मिलने के बाद राहुल गांधी को अपना आवास छोड़ना पड़ा था। लेकिन अब लोकसभा की हाउसिंग कमेटी ने उन्हें बंगला आवंटित कर दिया है। अब वो दोबारा अपने पुराने वाले बंगले में रहेंगे। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान मेरा घर है।  

 

दरअसल, मोदी सरनेम मामले में देश की सर्वोच्य अदालत ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी थी। सजा पर स्टे के बाद कांग्रेस के नेताओं ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की थी। जिसमें उनकी लोकसभा सदस्यता बहाली की मांग की थी। इसके बाद राहुल की सदस्यता बहाल कर दी गई और 7 अगस्त को वो लोकसभा में उपस्थित भी हुए थे। 

 

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद हाउसिंग कमेटी ने राहुल का पुराना बंगला भी आवंटित कर दिया है। हलांकि हाउसिंग कमेटी का कहना है कि इस बारे में रूल स्पष्ट है। राहुल गांधी को घर के लिए फिर से अप्लाई करना होगा। इसके बाद ही उन्हें ये घर 12 तुगलक लेन मिल सकता है। आपको बता दें कि, राहुल ने लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद 22 अप्रैल को घर खाली कर दिया था।