164 views 2 secs 0 comments

नए आवास में शिफ्ट होंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बदल जाएगा उनके घर का पता

In Blog
July 12, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। राहुल गांधी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास में शिफ्ट होंगे। इस घर का पता बी-2 निजामुद्दीन है। पहले इसी घर में शीला दीक्षित रहती थी। उसके बाद उनके बेटे संदीप दीक्षित रहते थे। संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी के लिए अपना आवास खाली कर दिया है। 

 

राहुल गांधी ने संसद की सदस्यता जाने के बाद 22 अप्रैल को अपना सरकारी आवास 12, तुगलक लेन खाली कर दिया था। बंगला खाली करने के दौरान उन्होंने कहा था कि, मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है। 12, तुगलक लेन वाले बंगले में राहुल पिछले 19 सालों से रह रहे थे, लेकिन अब वो अपने नए आवास में शिफ्ट कर जाएंगे। 

 

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों ही राहुल गांधी की टीम निजामुद्दीन वाले घर को देखने गई थी। राहुल को ये घर पसंद भी आया है। चूंकि संदीप दीक्षित दूसरे घर में शिफ्ट कर रहे हैं, तो माना जा रहा है कि जल्द ही राहुल इस घर में रहेंगे। हालांकि इस घर में रहने के लिए वो किराया देंगे। 

 

इसी साल मार्च के महीने में राहुल गांधी की संसद की सदस्यता चली गई थी। जिसके बाद उन्हें अपना आवास खाली करना पड़ा था। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम मामले में मानहानि केस में गुजरात सेशन कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता चली गई थी। जिसके बाद 22 अप्रैल को उन्होंने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था और वह अपनी मां के साथ शिफ्ट हो गए थे।