अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी से हलचल शुरू हो गई है। चुनाव से पहले दोनों ही राजनीति दल डिबेट में हिस्सा लेते हैं फिर चुनाव होता है। 23 अगस्त को रिपब्लिकन पार्टी की पहली डिबेट हुई, जिसमें राष्ट्रपति की उम्मीदवारी की रेस में लगे सभी नेताओं ने हिस्सा लिया। भारतीय मूल के बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी भी इस डिबेट में हिस्सा लिए और डिबेट के बाद हिट हो गए। उनकी पॉपुलैरिटी रेटिंग बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही उनपर पैसों की बरसात भी हुई।
विवेक रामास्वामी के कैंपेन की ओर से जानकारी दी गई है कि, डिबेट के बाद ही उनको 4.5 लाख डॉलर का डोनेशन मिल गया है। इस डिबेट में रिपब्लिकन पार्टी के टॉप उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं हुए थे। लेकिन इस डिबेट में निकी डेली, माइक पेंस और क्रिस क्रिस्टिस से रामास्वामी को टक्कर मिली। ऐसे में विवेक रामास्वामी चर्चा का विषय बनें रहे।
TRUTH.
1. God is real.
2. There are two genders.
3. Human flourishing requires fossil fuels.
4. Reverse racism is racism.
5. An open border is no border.
6. Parents determine the education of their children.
7. The nuclear family is the greatest form of governance known to… pic.twitter.com/MTjhqquwl4— Vivek Ramaswamy (@VivekGRamaswamy) August 24, 2023
रिपब्लिकन की पहली डिबेट के बाद जो सर्वे हुआ है, उसमें 28 फीसदी लोगों ने माना है कि भारतीय मूल के 38 वर्षीय उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने इसमें बेहतर प्रदर्शन किया है। रामास्वामी के बाद रॉन डे सैंटी 27 फीसदी, माइक पेंस 13 फीसदी और निकी हेली 7 फीसदी के साथ रेस में बरकरार है। इतना ही नहीं गूगल पर भी विवेक रामास्वामी टॉप सर्च में शामिल रहे।
अमेरिका में 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, उससे पहले दोनों पार्टियां (रिपब्लिकन, डेमोक्रेट्स) अपने- अपने उम्मीदवार चुनेंगी। नवंबर से पहले रिपब्लिकन पार्टी का सेशन होना है, जिसमें उम्मीदवार का ऐलान किया जाएगा। इस रेस में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही आगे चल रहे हैं, लेकिन विवेक रामास्वामी भी लगातार उनको टक्कर दे रहे हैं।